सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

- ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण से ही टूटेगी भुखमरी की दीवार

-  ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण से ही टूटेगी भुखमरी की दीवार -  ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें स्वालम्बी बनाना होगा रायबरेली सदर विधायक अदिती सिंह ने बताया की कल्पना चावला ,  पी. टी. उषा ,   मिताली राज जैसी हस्तियों के नाम तो सुने होंगे आपने। इन्होंने न सिर्फ दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया। बल्कि देश का मान भी बढ़ाया। राजनीति से लेकर फिल्म व खेल के मैदान में छोटे शहर की लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में जरूरत है हमें इन जैसी तमाम बेटियों की प्रतिभा को पहचानने ,  निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने की। आज के दौर में गांव की बेटियां ,  महिलाएं किसी मामले में शहरवालों से कम नहीं। बस उन्हें थोड़े से मार्गदर्शन की आवश्यकता है।   रायबरेली सदर विधायक अदिती सिंह ने कहा की मै अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार ग्रामीण महिलाओं से मिलती रहती हूँ ,  उनसे बातचीत करती हूँ और उनकी समस्याओं , उनके विचारों को सुनने और समझने का प्रयास करती हूँ। इस दौरान मुझे ऐसा लगा कि ग्रामीण महिलाएं पहले की अपेक्षा तेजी से जागरूक हुई हैं , ...

रायबरेली नगर पालिका परिषद चुनाव कई मामलो में अपना इतिहास लिखेगा

​ नगर पालिका परिषद चुनाव कई मामलो में अपना  इतिहास लिखने जा रहा है रायबरेली में इस बार का नगर पालिका परिषद चुनाव कई मामलो में अपना  इतिहास लिखने जा रहा है ।क्योकि इस बार  इबारतें लिखेगा। पहली नई बात यह है ।की  रायबरेली की करीब 29 साल की चुनावी इतिहास की उम्र में  नगर पालिका में पहली दफा महिला चेयरमैन चुनी जाएगी । चुनावी आरक्षण से यह इतिहास में बात बताई जाएगी।  दूसरी खास बात यह है कि यहां की सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी , सदर विधायक अदिति सिंह के बाद तीसरी बड़ी कुर्सी भी आधी आबादी के हिस्से में पहुंच जाएगी। तीसरा रोचक पहलू यह है कि कांग्रेस के गढ़ में पहली बार सबसे ज्यादा उम्मीदवारों की भीड़ भाजपा में है। सपा उम्मीदवारों का बायोडाटा भी मांग रही है ।जबकि कांग्रेस हाईकमान की ओर निगाहें गड़ाए बैठी है । बसपा  पर सियासी माहौल समझने की कोशिश कर रही है।  1928 में नगर पालिका का हुआ था गठन  देखा जाए तो नगर पालिका का गठन 1988 में हुआ था । पहली बार चुनाव लड़ने कांग्रेस नेता मोहन लाल त्रिपाठी मैदान में उतरे थे। और उनको...

रायबरेली में चुनावो की तैयारियों की जिम्मेदारीया सौंपी गई अधिकारिओ को

रायबरेली  निकाय चुनाव को लेकर सुगबुगाहट बढ़ गई है।आम जनता में नेताओ को अपने मतदाताओ का ध्यान आने लगा है , चेयरमैन से लेकर सभासद तक के दावेदार जोर.शोर से दावेदारी ठोक रहे हैं। अब सिर्फ चुनाव की घोषणा होने का इंतजार है। वहीं प्रशासन की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम ने अधिकारियों के कार्यो का बंटवारा करने के साथ ही चुनाव संबंधी दस्तावेजों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दे दिए हैं। जिले में सदर नगर पालिका परिषद है। वहीं नगर पंचायतें सात हैं। इनमें ऊंचाहारए सलोन, परशदेपुर, डलमऊ, लालगंज, महराजगंज,बछरावां और नसीराबाद शामिल हैं। नगर पंचायत बनने के बाद नसीराबाद में पहली बार चुनाव होगा। इन सभी निकायों में होने वाले चुनावों को लेकर जिलाधिकारी संजय खत्री ने खाका तैयार कर लिया है। डीएम ने सीडीओ देवेंद्र कुमार पांडेय को कर्मचारियों की ड्य़ूटी के साथ प्रशिक्षण दिलाने और सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा साफ्टवेयर में फीड कराने का काम सौंपा है। इसके अलावा मतदान टोलियों के गठन से लेकर रिटर्निंग अफसर से लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तक की नियुक्ति की जिम्मेदारी भी दी ह...

रायबरेली में इंदिरा गांधी की बनायी जमीन को हथियाने की नयी रणनीति तो नही बना रहे -मोदी और योगी

रायबरेली में इंदिरा गांधी की बनायी जमीन को हथियाने की नयी रणनीति तो नही बना रहे  -मोदी और योगी कांग्रेस की सासंद सोनिया गांधी के गढ़ में भाजपा ने निकाय चुनाव के कुछ घण्टों के पहले कांग्रेस के गढ़ रायबरेली की जनता और यहां के वोटरों को लुभाने के लिये 121 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व षिलान्यास रायबरेली में कांग्रेस की सासंद सोनिया गांधी के गढ़ में भाजपा ने निकाय चुनाव के कुछ घण्टों के पहले कांग्रेस के गढ़ रायबरेली की जनता और यहां के वोटरों को लुभाने के लिये 121 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व षिलान्यास रायबरेली में आये नगर विकास मंत्री सुरेष खन्ना किया । साथ ही नगर निकाय चुनाव का बिगुल भी फूक दिया । साथ ही उन्होनें केन्द्र व प्रदेष के योगी सरकार की किये गये कार्य को भी गिनाया और मतदाताओंसे भाजपा को वोट देने का भी वचन लिया। साथ ही मतदाताओं से हाथ खड़ा कराकर वचन भी लिया । रायबरेली  में आटीआई आफिसर्स क्लब में एक कार्यक्रम में आयोजित नगर विकास मंत्री ने कांग्रेस , बसपा और सपा  पर भी निषाना साधा। और उन्होने उनको फुकें हुए ट्रंासफार्मर की तरह बताया । कि अगर ब...