रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ इस विषय पर बैठक कर दिए यह बड़े दिशा निर्देश
रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ इस विषय पर बैठक कर दिए यह पड़े दिशा निर्देश रायबरेली। जिले में लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा इस विषय पर बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। रायबरेली में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सख्त कदम उठाया है। 12 अप्रैल को उन्होंने महाराजगंज सीओ प्रदीप कुमार के साथ थाना महराजगंज, चन्दापुर, शिवगढ, बछरावां एवं हरचन्दपुर के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को अर्दली रूम में बुलाकर विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। विगत समीक्षा में पाया गया कि कुछ विवेचनाएं लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं तथा उनमें अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के अंतर्गत केवल लंबित विवेचनाओं की ही नहीं, बल्कि न्यायालय द्वारा आदेशित विवेचनाओं, गिरफ्तारी हेतु वांछित अभियुक्तों की स्थिति, NBW की तामील...