आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के विवेक खरे बने आरेडिका के नये महाप्रबंधक रायबरेली। विवेक खरे भारतीय रेलवे के यांत्रिक इंजीनियरिंग संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो वर्तमान में मॉडर्न कोच फैक्ट्री(एमसीएफ) रायबरेली में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। 1 मार्च 2026 से उन्हें महाप्रबंधक, एमसीएफ का प्रभार भी सौंपा गया है, जो उनके नेतृत्व एवं प्रशासनिक दक्षता पर विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने वर्ष 1989 बैच के आईआरएसएमई के माध्यम से 3 मार्च 1991 को भारतीय रेल में सेवा प्रारंभ की। तथा 3 मार्च 1991 को ही राजपत्रित सेवा में प्रविष्ट हुए। श्री खरे बीई उपाधि धारक हैं एवं तीन दशकों से अधिक के अपने उत्कृष्ट कार्यकाल में उन्होंने कार्यशालाओं, डीज़ल शेडों, मंडलों, अनुसंधान संस्थानों एवं प्रतिनियुक्ति पदों पर महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। उन्होंने अपने प्रारंभिक कार्यकाल में विजयवाड़ा तथा सिकंदराबाद (दक्षिण मध्य रेलवे) में सेवाएँ दीं। तत्पश्चात वे लल्लागुड़ा कार्यशाला एवं तुगलकाबाद डीज़ल शेड (उत्तरी रेलवे) में कार्यरत रहे, जहाँ वर्ष...