सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एफ़िनिटी 2025 ने AIIMS रायबरेली में अंतर-महाविद्यालयीय मेडिकल फेस्ट्स के लिए एक नया मानक किया स्थापित

AIIMS रायबरेली का पहला अंतर-महाविद्यालयीय सामाजिक-सांस्कृतिक महोत्सव एफ़िनिटी 2025 अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ, जिसने संस्थान को उत्कृष्टता, राष्ट्रीय पहचान और छात्र नेतृत्वित उपलब्धियों की तेज़ी से उभरती यात्रा पर सुदृढ़ता से स्थापित किया। छात्र कल्याण संघ (SWAR) द्वारा आयोजित यह महोत्सव प्रो. डॉ. अमिता जैन, कार्यकारी निदेशक, तथा प्रो. डॉ. नीरज कुमारी, डीन (अकादमिक्स) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन को डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव (AMS), कर्नल अखिलेश सिंह (DDA), कर्नल उपेन्द्र नाथ राय (वित्तीय सलाहकार), डॉ. रजत सुभ्र दास (सांस्कृतिक समिति प्रमुख) और डॉ. अरविंद कंचन (क्रीड़ा समिति प्रमुख) के अमूल्य सहयोग के साथ-साथ सम्पूर्ण छात्र आयोजन समिति के समर्पण ने और सशक्त बनाया। पाँच भव्य दिनों तक चले एफ़िनिटी 2025 में भारत भर के 25 से अधिक मेडिकल कॉलेजों-जिसमें 7 से अधिक AIIMS संस्थान शामिल थे-ने भाग लिया। बाहरी कॉलेजों के 400 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता और कुल मिलाकर लगभग 3,000 विद्यार्थियों की उपस्थिति ने परिसर को प्रतिभा, संस्कृति और सहयोग के जीवंत संगम में परिवर्तित कर दि...

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता पेंशनर्स दिवस का किया गया आयोजन,पेंशन धारकों के प्रकरणों का समयबद्ध प्राथमिकता से करें निस्तारण-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर

 जिलाधिकारी की अध्यक्षता पेंशनर्स दिवस का किया गया आयोजन,पेंशन धारकों के प्रकरणों का समयबद्ध प्राथमिकता से करें निस्तारण-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को सेवानिवृत्ति, सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों के पेंशन के लाभ को समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 90 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशन धारकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी से पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।  जिलाधिकारी ने पेंशन दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन धारकों को चिकित्सा सुविधा देने हेतु लंबित पत्रावलियों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए,  जो कर्मचारी, अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनके देयकों का भुगतान की कार्रवाई शीघ्र की जाए, सेवानिवृत्ति कर्मियों के समस्त पेंशनरी देयक,...

सोनभद्र में खनन सचिव- डायरेक्टर माला श्रीवास्तव ने अपने दौरे के दूसरे दिन चूना पत्थर खदानों का किया निरीक्षण,प्रमुख खनिजों के प्रेषण व उत्पादन की निगरानी अभी तक होती थी ऑफलाइन

उत्तर प्रदेश सोनभद्र में खनन सचिव- डायरेक्टर माला श्रीवास्तव ने अपने दौरे के दूसरे दिन आज चूना पत्थर खदानों का निरीक्षण किया जिसमें प्रमुख खनिजों के प्रेषण/उत्पादन की निगरानी अभी तक ऑफलाइन होती है।  इस व्यवस्था को ऑनलाइन करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया है डायरेक्टर माला श्रीवास्तव ने बताया कि इससे अनुश्रवण सुलभ होगा और अधिक पारदर्शिता आएगी  इसके बाद वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रन बोर्ड के अधिकारियों के साथ डीएम की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की गई और लंबित प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए,  ताकि क्षेत्र में रोजगार, खनिज उत्पादन और निवेश बढ़े; खनन कार्यों में सुरक्षा के महत्व के दृष्टिगत दक्ष कार्मिकों के माध्यम से कार्य करने पर बल दिया गया और प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

रायबरेली ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों और अन्य सम्बंर्गीय साथियो के वी सी कार्यक्रम को लेकर सभी साथियो से की गई यह अपील

रायबरेली ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों और अन्य सम्बंर्गीय साथियो के वी सी कार्यक्रम को लेकर सभी साथियो से अपील की है कि इस मामले को लेकर निर्णय लिया गया है कृपया अवगत होने का कष्ट करें  (1) 826 ब्लॉक मे ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति का बैनर 6/ 4साइज का लगना है कल से ही जिसमे 1 से 4 तक काली पट्टी और 5 को ग्रुप से लेफ्ट होने के साथ धरना के माध्यम से सत्याग्रह आंदोलन Sach. (2) दूसरा 15 को डोंगल जमा कर दिया जायेगा ब्लॉक पर इसका भी उल्लेख बैनर मे होगा. मोटे अक्षर मे जिससे लोगो को आसानी से दिखे और मिडिया को मैनेज कर खबर लगवाएं. (3) सबसे पहले सभी सचिव ब्लॉक पर इकट्ठा होकर काली पट्टी लगा कर ग्रुप मे फोटो के साथ मिडिया कवरेज कराये तब अपने कार्य करें प्रतदिन. (4) प्रदेश स्तर पर भी समन्वय समिति गठित कर ग्रुप भी बनेगा जल्द. (5) किसी भी धमकी और दबाव मे नही आना है यदि कोई कहता है तो उसे यह बताये की प्रदेश स्तर से निर्णय है. (6) ज्ञापन बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को देना. ग्राम विकास अधिकारी व ग...